ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बगहा में स्कूल जाते समय नदी में डूबा छात्र, पहाड़ी नदी पार करते वक्त लापता

बगहा के रामनगर प्रखंड के दोन क्षेत्र में स्कूल जा रहा एक छात्र पहाड़ी नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। ग्रामीणों और प्रशासन की टीम छात्र की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार पश्चिम चंपारण जिले से चिंताजनक घटना सामने आई है। जहां बगहा के रामनगर प्रखंड के दोन क्षेत्र में पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच स्कूल जा रहा एक छात्र नदी पार करने के दौरान डूब गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नदी पार करने के दौरान लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी गयी है। लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजन किसी अनहोनी की घटना से परेशान हैं।  


बताया जा रहा है कि छात्र रोज की तरह स्कूल जाने के लिए नदी पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी।


स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके बावजूद क्षेत्र में पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। घटना की सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से छात्र की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका।


इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में पुल निर्माण और सुरक्षित आवागमन की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में स्कूली बच्चों की जान खतरे में रहती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता