ब्रेकिंग
बिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामला

शराब के नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में दो पुलिसकर्मियों का कथित तौर पर शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मेडिकल जांच में शराब के नशे की पुष्टि के बाद बगहा एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में रामनगर से पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। शराबबंदी कानून की निगरानी करने वाली पुलिस के ही दो जवान कथित तौर पर शराब के नशे में पाए गए। 



दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बगहा एसपी ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में डायल-112 की मोटरसाइकिल के पास दो पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 



एक पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के सामने हाथ जोड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है। राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों की पहचान सुरेंद्र कुमार मुनमुन, पीटीसी और सुनील कुमार, हवलदार के रूप में बताई गई है।



वीडियो सामने आने के बाद मामले को रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम ने संज्ञान में लिया। दोनों पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच में शराब के नशे में पाए जाने के बाद बगहा एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता