ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: खतरनाक स्टंट दिखाने के लिए कई बच्चों ने खतरे में डाली जान, एक चूक से जा सकती थी जान

PATNA: यूपी के बाद अब बिहार में एक जानलेवा स्टंट करते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वीडियो बनाने के चक्कर में दर्जनों बच्चे चलत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: यूपी के बाद अब बिहार में एक जानलेवा स्टंट करते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वीडियो बनाने के चक्कर में दर्जनों बच्चे चलती ट्रेन के आगे पुल पर खड़े हो जाते हैं. ट्रेन जैसे ही नजदीक आती है वह उफनती नदी में कूद जाते हैं. यह वायरल वीडियो बिहार के बगहा का है. 

बताया जा रहा है कि भेड़ियाडी गांव में कई युवक नदी में नहाने गए थे. इस दौरान ही चलती ट्रेन के आगे खतरनाक स्टंट दिखाने लगे. इसमें अधिकतर बच्चे थे. बच्चों को ट्रेन और बाढ़ के पानी से खतरा था, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि सबकी जान बच गई. 

कई युवक कर रहे तारीफ

इस खतरनाक स्टंट को देखने के लिए 25-30 युवक नदी के किनारे खड़े थे. इस दौरान बच्चों को डांटने के बदले खड़े सभी बच्चों की तारीफ कर रहे हैं. यही नहीं वह इन बच्चों का भेड़ियाडी गांव का जाबाज बता रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बिहार में हर साल कई युवक और बच्चों की जान बाढ़ के पानी के दौरान स्टंट करते हुए वीडियो बनाने में चली जाती है. लेकिन उसके बाद भी इस तरह का वीडियो बच्चे बना रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी तरह के पुल पर ट्रेन के आगे छलांग लगाते बच्चों का गाजीपुर में वीडियो वायरल हुआ था. वहां भी बच्चों की किस्मत अच्छी रही.