ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बगहा में सियारों के झुंड ने बच्चों समेत आधा दर्जन लोगों को काटा, हमले में एक महिला का जबड़ा टूटा, बेतिया GMCH रेफर

BAGAHA: बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सियार के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। सियार ने बच्चे को भी नहीं छोड़ा।

बगहा में सियारों के झुंड ने बच्चों समेत आधा दर्जन लोगों को काटा, हमले में एक महिला का जबड़ा टूटा, बेतिया GMCH रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सियार के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। सियार ने बच्चे को भी नहीं छोड़ा। महिला समेत आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस हमले में एक महिला का जबड़ा टूट गया है। 


घायलों को आनन फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया। एक महिला प्रेमा देवी का जबड़ा टूट गया है। महिला को भी बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सभी चारा लाने के लिए गन्ने के खेत में गये हुए थे तभी सियार के झुंड ने हमला कर दिया।


 सियार के काटने से घायल होने वालों की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी काशी गोसाई की बेटी 15 वर्षीय संगीता कुमारी, अवधेश यादव की 14 वर्षीय बेटी मीनू कुमारी और 13 वर्षीय नीलम कुमारी और प्रदीप गोसाई के 15 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


 घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी है। सियार के हमले की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी है। पूरे गांव में और आस-पास के इलाकों में इसी घटना की चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद लोग काफी डरे हुए हैं और सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स