ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

महिला की मौत के बाद अस्पताल कर्मी फरार, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बगहा के मधुबनी प्रखंड स्थित आराध्या हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि घटना के बाद अस्पताल के कई कर्मियों के चले जाने की बात सामने आई है।

बिहार न्यूज
इलाज में लापरवाही का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BAGAHA::बगहा के मधुबनी प्रखंड के तमकुहवा बाजार स्थित आराध्या हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खैरा टोला गांव निवासी बनुई देवी, पति दिनेश चौधरी, के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि करीब आठ दिन पहले महिला का ऑपरेशन हुआ था। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल के अधिकांश कर्मियों के मौके से चले जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सिर्फ कुछ लोग ही मौजूद रहे। हालांकि, कर्मियों के फरार होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


घटना के बाद क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में कई निजी अस्पताल और क्लीनिक बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के संचालित हो रहे हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सभी संस्थानों की जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर मधुबनी पीएचसी प्रभारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। महिला की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता