ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

बगहा के रामनगर क्षेत्र में गन्ने के खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बिहार न्यूज
ग्रामीणों में डर का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के रामनगर क्षेत्र में एक महिला पर भालू के हमले से हड़कंप मच गया। यह घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के डुमरी रेंज अंतर्गत बगही सखुआनी गांव के दर्दरवा सरेह में हुई।


बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय बबीता देवी, जो मथुरा चौधरी की पत्नी हैं, गन्ने की कोड़ाई करने खेत में गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।


महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।


घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को तुरंत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर एम काजिन ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

टैग्स