ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा!

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ मानसून, जून में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। अब उन्हें अधिक दिनों तक गर्मी की फजीहत नहीं देनी होगी। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र में बड़ी

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ मानसून, जून में इस दिन से होगी झमाझम बारिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। अब उन्हें अधिक दिनों तक गर्मी की फजीहत नहीं देनी होगी। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र में बड़ी जानकारी साझा की है।


दरअसल, मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण - पूर्व हिस्से निकोबार दीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर में मानसून सक्रिय हो गया है अगले तीन-चार दिनों के भीतर मानसून के खाड़ी के बाकी हिस्सों में भी पहुंचने की अनुकूल स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बिहार में 13 जून के बाद मानसून की दस्तक हो सकती है।


मौसम विभाग ने बताया कि, मई के मध्य में मानसून बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होता है और एक जून को केरल से भारत में प्रवेश करता है। लेकिन इस बार थोड़ा विलंब से चार जून को मानसून केरल पहुंचेगा। विभाग ने इस बार भी मानसून के दौरान सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है, हालांकि जुलाई के बाद मानसून पर अलनीनो का प्रभाव पड़ने की आशंका भी है।  विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की आशंका भी जताई है। 


इधर राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अररिया और किशनगंज के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला लगातार तीसरे दिन औरंगाबाद रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। शुक्रवार को प्रदेश के 4 जिलों में 52.2 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक किशनगंज में 42.7 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बांका, अररिया और कटिहार में बारिश हुई।