ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

बढ़ती महंगाई को लेकर विधानसभा में राजद ने केंद्र सरकार को घेरा, पोस्टर लेकर जताई नाराजगी

PATNA: बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज 5 वां दिन है. वही सदन के शुरू होने से पहले ही विधानसभा के बाहर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. बता दें राष्ट्रीय जनता दल की ओर

बढ़ती महंगाई को लेकर विधानसभा में राजद ने केंद्र सरकार को घेरा, पोस्टर लेकर जताई नाराजगी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA:  बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज 5 वां दिन है. वही सदन के शुरू होने से पहले ही विधानसभा के बाहर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. बता दें राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर अब पोस्टर वार शुरू हो गया है और पोस्टर के जरिए साफ दिखाने की कोशिश की गई है कि नरेंद्र मोदी की सरकार जिस तरीके से देश के बजट को अमृत काल का बजट बता रही थी तो यह है अमृत काल बजट जिसमें घरेलू सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ गए तो कमर्शियल सिलेंडर ₹200 से 300₹ महंगा हो गया.


पोस्टर में एक महिला है जो साफ-साफ कह रही है कि कब तक झेल लेंगे कमरतोड़ महंगाई की मार हर चीज हो गई है खरीदने की क्षमता के साथ बर्बाद हो गई होली और सारे तीज त्यौहार अब और नहीं चाहिए मोदी सरकार.


साफ तौर पर पोस्टर में जनता को त्रस्त दिखाया गया है और यह दिखाने की कोशिश की है कि जनता अब मोदी की सरकार से परेशान हो गई है और आने वाले समय में नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने की एक चेतावनी सी राजद की ओर से दी गई है

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता