ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बाढ़ और कोरोना के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CM नीतीश ने अधिकारियों को कई टास्क दिए

PATNA : बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूदा हालात की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ के साथ-साथ कोरोना संक्रमण को ले

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूदा हालात की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ के साथ-साथ कोरोना संक्रमण को लेकर भी रिव्यू किया है। मुख्यमंत्री आवास पर स्थित नेक संवाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में फीडबैक लिया है। 


बाढ़ प्रभावित इलाकों का रिव्यु करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों के बीच जीआर वितरण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। एसओपी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को 6 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए और साथ ही साथ लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी भी कीमत पर राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। 


राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीडबैक लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि अब डिमांड बेस्ड टेस्टिंग सेवा सुनिश्चित की जाए। आरटी पीसीआर के तहत टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि मरीजों के इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था जरूरी है क्योंकि लोगों को इस महामारी में परेशानी ना पड़े। हर हाल में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे में आये यह सुनिश्चित कराने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया है।

टैग्स