ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

बच्चों और कमरों से अधिक शौचालय देखकर भड़के केके पाठक, प्रिंसिपल की लगा दी क्लास

GAYA: बिहार की ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। गुरुवार को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण

बच्चों और कमरों से अधिक शौचालय देखकर भड़के केके पाठक, प्रिंसिपल की लगा दी क्लास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार की ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। गुरुवार को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के बाद केके पाठक जहानाबाद के स्कूल में पहुंच गए थे और वहां का निरीक्षण किया था। इसके बाद शुक्रवार को पाठक गया के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंच गए और क्लास रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायट के प्रिंसिपल की जमकर क्लास लगाई।


दरअसल, शुक्रवार को केके पाठक गया स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान डायट परिसर में कई शौचालय देखकर केके पाठक कहा कि यहां कमरे और छात्र से ज्यादा तो शौचालय बनाए गए हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि पितृपक्ष मेले के दौरान तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था की गई थी, इसी को लेकर कई शौचालय का निर्माण कराया गया था। केके पाठक ने सभी शौचालयों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन के पीछे झाड़ियों को देख उन्होंने डायट के प्रिंसिपल अजय कुमार शुक्ला को बुलाया और तुरंत साफ सफाई कराने का निर्देश देते हुए जमकर फटकार लगाई। वहीं लैब में खाली पड़े कंप्यूटर्स को देख केके पाठक ने प्रिंसिपल से कहा कि सभी 40 कंप्यूटर खाली पड़े हैं। कम से कम एक दिन भी पढ़ा दिया कीजिए, कुछ नहीं तो बच्चों को कंप्यूटर पर नाम लिखना ही सिखा दीजिए।



बच्चों और कमरों से अधिक शौचालय देखकर भड़के केके पाठक,… | FirstBihar