ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

'बाबू तुम्हीं तो मेरी जान हो ..., ' बहन की ननद से भाई को हुआ लव, अब शादी नहीं करवाने पर कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला

MUNGER : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो वो फिर सबकुछ भूल जाता है। इसके जाल में फंसे लोगों को यह समझ नहीं आता है कि उनके तरफ से जो फैसला लिया जा रहा है वो सही है या गलत। लेकिन,

'बाबू तुम्हीं तो मेरी जान हो ..., ' बहन की ननद से भाई को हुआ लव, अब शादी नहीं करवाने पर कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो वो फिर सबकुछ भूल जाता है। इसके जाल में फंसे लोगों को यह समझ नहीं आता है कि उनके तरफ से जो फैसला लिया जा रहा है वो सही है या गलत। लेकिन, जब इसमें नराजगी की बातें सामने आती है तो फिर मामला बेहद अलग हो जाता है। इसी बीच अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बहन की ननद से प्रेम जाल में पड़े युवक ने अब खुद को ही गोली मार ली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिला में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मार ली। मृतक जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रेखा देवी का पुत्र रोबिंस कुमार था। रोबिंस घर का इकलौता बेटा था। इसके पिता का पहले ही निधन हो चूका है। यह अपंनी प्रेमिका से शादी नहीं करवाए जाने को लेकर काफी परेशान था और अब इसने खुद को गोली मार ली। रोबिंस की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पिस्टल सहित पांच कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर युवक की मां रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का अपनी बहन की ननद से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था। उनका लड़का सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। हालांकि, नौकरी नहीं मिलने पर भागलपुर में रहकर बच्चों को ट्यूशन देता था। यह अपनी ट्यूशन की कमाई से अपनी प्रेमिका की पढ़ाई का खर्च भी दे रहा था। अब वह अपनी प्रेमिका को अपने घर ले आया। इसके बाद छत की सीढ़ी पर बैठकर सिर में गोली मार ली। 


इधर, इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार रंजन ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। युवक की मौत से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दबे जुबान से लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है। सबका कहना है कि जब दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे तो आखिर किस वजह से रोबिंस ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।