ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बाथरूम में स्नान कर रही थी महिला पुलिसकर्मी, ट्रेनिंग सिपाही ने बनाया वीडियो; अब हो गया ये काम

ROHTASH : लोगों को जान किसी चीज़ की शिकायत होती है तो वो अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगते हैं। लेकिन, जब मामला पुलिस वालों से ही जुडा हुआ तो फिर यह अपने आप में अलग ह

बाथरूम में  स्नान कर रही थी महिला पुलिसकर्मी, ट्रेनिंग सिपाही ने बनाया वीडियो; अब हो गया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : लोगों को जान किसी चीज़ की शिकायत होती है तो वो अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगते हैं। लेकिन, जब मामला पुलिस वालों से ही जुडा हुआ तो फिर यह अपने आप में अलग हो जाता है और फिर एक नई कहानी तैयार हो जाती है। अब एक ऐसा ही मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एकमहिला सिपाही के साथ ट्रेनी कॉन्स्टेबल ने ही गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। 


दरअसल, रोहतास जिले में एक महिला सिपाही का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है की इस मामले का आरोपी ही पुलिस विभाग में एक ट्रेनी कॉन्स्टेबल बताया जा रहा है। अब इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले में छानबीन की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, जिला पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही का स्नान के दौरान वीडियो बनाने के मामले में एक ट्रेनिंग पुलिसकर्मी  पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित ट्रेनिंग सिपाही फरार बताया जा रहा है। इस मामले में  पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही जिला पुलिस में तैनात है। वह बाथरूम में स्नान कर रही थी तो उसकी नजर बाथरूम की दीवार पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। पीड़िता ने बताया कि वह जब बाथरूम से निकली तो उसने ट्रेनिंग सिपाही को भागते हुए देखा। 


इधर, इस मामले में महिला थाने की थानाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रशिक्षु सिपाही बिसैप का प्रशिक्षण ले रहा है। पीड़िता ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित सिपाही बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित है।