ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बारिश के बीच गिरी सरकारी स्कूल की दीवार, कई दबे; 2 की हालत नाजुक

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल की दीवार गिर गयी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं और अब तक दो लोगों को अस्पताल में भर्

 बारिश के बीच गिरी सरकारी स्कूल की दीवार, कई दबे; 2 की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल की दीवार गिर गयी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं और अब तक दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। आस- पास के लोग भी सरकारी स्कूल के पास इकट्ठा हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक सरकारी स्कूल के निर्माण के दौरान बाउंड्री वॉल गिरने से कई लोगों के दबने की सूचना है। यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी हाई स्कूल में हुए हादसे में कई लोग घायल हुए है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से दो घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद यहआशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं। यहां बड़ी पहाड़ी हाई स्कूल स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस बीच मंगलवार की रात बारिश होने की वजह से पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिसमें कई लोग दब गये। हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान सैलून दुकानदार वीरेंद्र ठाकुर और दूसरा मछली व्यवसाय मो. शहाबुद्दीन के तौर पर हुआ है। दोनों घायलों की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। 


उधर,हादसे में किसी तरह बचकर निकले एक शख्स ने घटना की जानकारी लोगों को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिषेक पलासिया, बीडीओ अंजन दत्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव का कार्य शुरू किया गया है। पहले स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भेजने के बाद राहत-बचाव दल ने दीवार का मलबा हटाना शुरू किया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण हादसा हुआ है।