ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

बारिश के बाद पानी-पानी हुआ मोहल्ला, लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार बारिश होने के कारण वार्ड नंबर 42 स्थित विष्णुपुर मुहल्ले में सैकड़ो घरों में पानी घुस गया है. जिससे आम जनजीवन परेशान हो गया है. बाढ़ जैसी स्थित

बारिश के बाद पानी-पानी हुआ मोहल्ला, लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार बारिश होने के कारण वार्ड नंबर 42 स्थित विष्णुपुर मुहल्ले में सैकड़ो घरों में पानी घुस गया है. जिससे आम जनजीवन परेशान हो गया है.  बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बावजूद नगर निगम के कोई भी पदाधिकारी मोहल्ले वालों की सुध लेने नही पहुंचे हैं. जिससे आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. पानी के घर में प्रवेश करने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 


वहीं लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस मोहल्ले का जब जायजा लिया गया तो वहां पर मौजूद मोहल्ले वासियों ने बताया कि तकरीबन 2 महीने से इस मोहल्ले में पानी ही पानी है. लेकिन कोई नगर निगम के कर्मी या स्थानीय वार्ड पार्षद देखने तक नहीं आये हैं. बस वोट मांगने के समय ही जनता  को याद किया जाता है और जीत जाने के बाद जनता को भूल जाया जाता है.  


लोगों ने बताया कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि घर से निकलना दुर्लभ हो चुका है. स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि वो लोग 2 दिन से खाना भी नहीं बना पाए हैं और भूखे रह रहे हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है. उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि मोहल्ले से पानी की निकासी कराई जाए नहीं तो आने वाले समय में इस मोहल्ले में महामारी फैल सकती है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम और  स्थानीय वार्ड पार्षद के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता

बारिश के बाद पानी-पानी हुआ मोहल्ला, लोगों में नगर निग… | FirstBihar