ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो टेंशन छोड़ दें, बिहार में इस दिन से शुरू हो रहा विशेष अभियान; हर जिले में लगेगा शिविर

PATNA: अगर आपका आयुष्मान कार्ड अबतक नहीं बन सका है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। 70 साल से अधिक उम्र के ल

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो टेंशन छोड़ दें, बिहार में इस दिन से शुरू हो रहा विशेष अभियान; हर जिले में लगेगा शिविर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अगर आपका आयुष्मान कार्ड अबतक नहीं बन सका है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने के लिए हर जिले में शिवार लगाया जाएगा।


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के डीएम को आदेश जारी कर सभी जिलों में शिविर लगाने को कहा है। इसके तहत 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने के लिए 20 नवंबर से हर जिले में शिविर लगाया जाएगा।


अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने डीएम को लिखे पत्र मे कहा है कि 29 अक्टूबर से 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग लोगों को उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति जैसी भी हो, का आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा सरकार ने की है। सरकार ने इसको लेकर 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। जिलों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।


ऐसे में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी पीडीएस दुकानों पर शिविर लगाकर कार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ पंचायत सरकार भवन, प्रखंड कार्यालय, समाहरणालय के अलावा प्रमुख पार्कों और जहां लोग मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं वहां विशेष कैंप लगाकर 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।