ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

28 साल बेमिसाल: आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने पूरे किए 28 वर्ष, गुणवत्ता और विश्वास की यात्रा का मनाया जश्न

आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने अपने स्थापना के 28 वर्ष पूरे होने पर क्लाइंट्स, मीडिया पार्टनर्स और सहयोगियों का आभार जताया। संस्थान ने गुणवत्ता, विश्वास और ब्रांडिंग सेवाओं के क्षेत्र में अपनी सफल यात्रा को साझा किया।

बिहार न्यूज
सफलता के 28 साल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विज्ञापन, ब्रांडिंग और मीडिया समाधान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने अपने स्थापना के 28 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर संस्थान ने अपने क्लाइंट्स, मीडिया पार्टनर्स और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को साझा विश्वास और निरंतर सहयोग का परिणाम बताया।


संस्थान के प्रतिनिधि मनोज कुमार और कंचन कुमार ने कहा कि 1998 में एक छोटे से विचार के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज एक प्रतिष्ठित पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों और मीडिया साझेदारों के विश्वास, परामर्श और सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने संस्थान को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


उन्होंने कहा कि पिछले 28 वर्षों में आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने केवल व्यावसायिक सेवाएं ही नहीं दीं, बल्कि मजबूत रिश्ते बनाए, ब्रांड विकसित किए और अनेक संस्थानों एवं व्यवसायों के सपनों को साकार करने में भागीदारी निभाई।


संस्थान ने इस अवसर पर अपने सभी क्लाइंट्स, मीडिया पार्टनर्स और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के साथ बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।


आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार को अपनी कार्यशैली का आधार बताते हुए आने वाले वर्षों में भी मीडिया और ब्रांडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।

टैग्स