ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

आयुष डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाएगी सरकार, विपक्ष ने MBBS के बराबर मानदेय देने की मांग के साथ घेरा

PATNA : राज्य के आयुष डॉक्टरों का मानदेय सरकार जल्द ही बढ़ाएगी. बिहार विधानसभा में आयुष डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाकर एमबीबीएस डॉक्टरों के बराबर किए जाने का मामला आज उठा आरजेडी के विधायक आलोक मेहता ने

आयुष डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाएगी सरकार, विपक्ष ने MBBS के बराबर मानदेय देने की मांग के साथ घेरा
Anamika
3 मिनट

PATNA : राज्य के आयुष डॉक्टरों का मानदेय सरकार जल्द ही बढ़ाएगी. बिहार विधानसभा में आयुष डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाकर एमबीबीएस डॉक्टरों के बराबर किए जाने का मामला आज उठा आरजेडी के विधायक आलोक मेहता ने इससे जुड़ा सवाल प्रश्नोत्तर काल में उठाया और सरकार की तरफ से जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि एमबीबीएस डॉक्टरों के मानदेय के वृद्धि के बाद अब आयुष डॉक्टरों के मानदेय बढ़ाया जाएगा.

आरजेडी विधायक ने सदन में सरकार पर आरोप लगाया कि वह आयुष डॉक्टरों के साथ भेदभाव कर रही है आलोक मेहता ने कहा कि सरकार ने 2018 में कैबिनेट की बैठक के के अंदर यह फैसला किया था कि एमबीबीएस डॉक्टर और आयुष डॉक्टरों का मानदेय एक समान रहेगा. इसके बावजूद बाद में एमबीबीएस डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा दिया गया जबकि आयुष डॉक्टरों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया. इस भेदभाव को लेकर सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट से भी ऊपर है. जवाब देते  हुए  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि हमने के आदेश को लागू करने की तरफ कदम आगे बढ़ा लिया है और जल्द ही आयुष डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाया जाएगा.

आयुष डॉक्टरों के मानदेय वृद्धि को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सदन में सरकार को अपनी कार्यशैली सुधारने की बात कही. तेजस्वी यादव ने कहा कि हर बार आयुष डॉक्टर अपनी मानदेय वृद्धि के लिए आंदोलन करें ऐसा उचित नहीं है. अगर सरकार ने नीतिगत तौर पर और कैबिनेट में यह फैसला ले लिया है कि एमबीबीएस और आयुष डॉक्टरों का मानदेय बराबर होगा तो इससे एक साथ ही बढ़ाया जाना चाहिए. मानदेय वृद्धि को लेकर काफी देर तक सदन में चर्चा होती रही लेकिन आखिरकार मंगल पांडे ने भरोसा दिया कि जल्द ही आयुष चिकित्सकों के मानदेय में इजाफा कर दिया जाएगा और उसे एमबीबीएस डॉक्टरों के बराबर लाया जाएगा.