ब्रेकिंग
नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत

Bihar News: अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद कल होने वाली आर्मी भर्ती रद्द, अब 28 नवंबर को होगी बहाली

PATNA: कल 17 नवम्बर से होने वाली आर्मी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के हंगामे की वजह से यह फैसला लिया गया है। 2000 की संख्या वाले ग्राउंड में 30 हजार अभ्य

Bihar News: अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद कल होने वाली आर्मी भर्ती रद्द, अब 28 नवंबर को होगी बहाली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कल 17 नवम्बर से होने वाली आर्मी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के हंगामे की वजह से यह फैसला लिया गया है। 2000 की संख्या वाले ग्राउंड में 30 हजार अभ्यर्थी पहुंच गये थे। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ की वजह से दानापुर कैंट में होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगाई गयी है। अब 28 नवम्बर को सेना की बहाली होगी।  


एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 28 नवंबर से जिलेवार भर्ती की जाएगी। अभी पूरे बिहार के कैंडिडेट्स को बुला लिया गया था। जिसकी वजह से भीड़ काफी बढ़ गई थी और भर्ती प्रक्रिया में भी परेशानी हो रही थी।


बता दें कि आर्मी भर्ती परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनकी भारी संख्या को देखकर दौड़ रोक दिया गया।  जिसके बाद सैनिक चौक पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और दौड़ कराने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं आक्रोशित अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा और सैनिक चौक को जाम कर दिया। उसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया।


जानकारी के अनुसार, पटना से सटे दानापुर में आर्मी भर्ती के लिए आयोजित  कार्यक्रम में सैनिक चौक के पास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए थे। एक अनुमान के अनुसार भर्ती के लिए निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक लगभग 25,000 से 30,000 उम्मीदवार वहां पहुंच गए थे। इस भारी भीड़ के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आयोजन स्थल की क्षमता सीमित होने के कारण वहां अव्यवस्था फैलने लगी और अभ्यर्थी उग्र हो गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया।


बताया जा रहा है कि कैंडिडेट्स विरोध प्रदर्शन कर दौड़ कराने की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पहुंचे सैन्य अधिकारी व पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं थे तब पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन व हंगामा से नगर का यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी।

टैग्स