ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

अवैध शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

SIWAN : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार शराबबंदी कानून में थोड़ी सी भी सख्ती बरतने के मूड में नहीं दीखते हैं। लेकिन, इस कानून की जमीनी हकीकत क्या है वह कसी से भी छ

अवैध शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SIWAN : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार शराबबंदी कानून में थोड़ी सी भी सख्ती बरतने के मूड में नहीं दीखते हैं। लेकिन, इस कानून की जमीनी हकीकत  क्या है वह कसी से भी छुपी हुई नहीं है। राज्य में आए दिन किसी न किसी जिलें में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया जा रहा है और इसको पुलिस प्रसाशन की धमक भी पहले से अधिक बढ़ रही है। वहीं, पुलिस प्रसाशन के एक्टिव होने के साथ ही अब पुलिस बलों पर हमले की खबर भी आए दिन निकल कर सामने आ रही है।  इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सुपौल से जुड़ा हुआ है। जहां अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला बोला गया है। जिसमें ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।  


दरअसल, सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम बरासो मोड़ के निकट छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब धंधेबाजों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक बीएमपी जवान, एक एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में घायल एसआई चंदन कुमार ने मैरवा थाना में दो नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को यह सुचना मिली थी कि मैरवा धाम के निकट बरासो मोड़ पर शराब का धंधा चल रहा है। उत्पाद पुलिस टीम वहां पहुंची और कुछ ही दूरी पर ठहर गई। योजना के मुताबिक नाटकीय ढंग से छापेमारी करने के लिए एक पुलिसकर्मी सादे वेश में ग्राहक बनकर वहां पहुंचा और धंधेबाज से शराब की मांग की। जैसे ही धंधेबाजों ने शराब उपलब्ध कराई।  इसके बाद पुलिस जवान ने उसे गिरफ्तार करना चाहा। हालांकि, धंधेबाज की मां ने उसे जबरन छुड़ा दिया तभी उस युवक के भाई राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह देख कर धंधेबाज के घर की महिलाएं और युवक लाठी-डंडे के साथ जवान पर टूट पड़े। इसके बाद उत्पाद पुलिस की टीम के अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। हमले में एक बीएमपी जवान कामरान सिंह उत्पाद एसआई चंदन कुमार एवं विजय चौरसिया घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।


घायल बीएमपी जवान कामरान सिंह और उत्पाद पुलिस के जवान चंदन कुमार तथा विजय चौरसिया रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद सिवान लौट गए। उत्पाद एसआई चंदन कुमार ने इस घटना को लेकर मैरवा थाने में राकेश गोड़ उर्फ राका तथा अंशु देवी उर्फ विद्यावती के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।


आपको बताते चलें, पिछले कुछ दिनों से राज्य के अंदर जहरीली शराब से लगातार लोगों की जान जा रही है।  इससे राज्य सरकार की जमकर कीड़ी- कीड़ी भी हो रही है। इसके बाद सरकार के आदेश पर पुलिस महकमे को पहले से अधिक अलर्ट कर दिया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद भी अवैध शराब कारोबारी अपने इस काले धंधे से पीछे नहीं हट रहे हैं और पुलिस टीम पर हमला भी बोल रहे हैं।