ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

ऑटो में टक्कर मारने के बाद पान की दुकान में घुसा ट्रैक्टर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

KHAGARIA: जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ऑटो में टक्कर मारते हुए पान की दुकान में जा घुसा। इस हादसे में ऑटो स

ऑटो में टक्कर मारने के बाद पान की दुकान में घुसा ट्रैक्टर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल
Anamika
1 मिनट

KHAGARIA: जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ऑटो में टक्कर मारते हुए पान की दुकान में जा घुसा। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी यात्री खगड़िया की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।  


पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को घंटों जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गोगरी सीओ और बीडीओ ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया।