ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में नवजात की मौत, 7 लोगों की हालत नाजुक

BAGAHA: भीषण सड़क हादसे में 6 माह की बच्ची की मौत हो गयी। वही 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी क

ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में नवजात की मौत, 7 लोगों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: भीषण सड़क हादसे में 6 माह की बच्ची की मौत हो गयी। वही 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर हुई जिसमें 6 माह की बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गयी। 


घटना के दौरान बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना बसवरिया की है। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुल 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। 


अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने भी बताया कि घायलों में स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी यात्री लौरिया जा रहे थे तभी बसावरिया के पास अचानक एक बाइक ऑटो के सामने आ गयी। जिससे दोनों की सीधी टक्कर हो गयी। 


बाइक सवार एक महिला और ऑटो सवार यात्री की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें बेतिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।  घटना के बाद ऑटो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता