ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

शव जलाने को लेकर दो गांवों के बीच मारपीट, पथराव के बाद पुलिस ने किया फायरिंग

AURNAGABAD: शव जलाने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई. स्थिति को कंट्रोल करने गई पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. यह घटना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURNAGABAD:  शव जलाने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई. स्थिति को कंट्रोल करने गई पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. यह घटना अंबा थाना क्षेत्र की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कसौटी गांव की एक महिला की मौत हो गई. उसके बाद शव को जलाने के लिए ग्रामीण लेकर जा रहे थे. कसौटी गांव के लोग भरत पोखरा पर शव का अंतिम संस्कार कराना चाहते थे, लेकिन इसका विरोध भरत गांव के लोग करने लगे. दोनों गांवों के बीच इसको लेकर तनाव हो गई. एक दूसरे पर डंडे से पहला कर दिया. इस हमले में दोनों गांव के करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल कुटुंबा में जारी है.

जब घटना की जानकारी अम्बा पुलिस को लगी तो थानेदार जवानों के साथ पहुंचे. इस दौरान भीड़ को हटाने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने लोगों पर डंडे चलाए. जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. ग्रामीण भागे तो पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया.

टैग्स