ब्रेकिंग
BJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खास

50 रुपए के लिए पिता ने बेटे को केरोसिन तेल डालकर जलाया, गंभीर स्थिति में कराया गया भर्ती

AURANGABAD: जो बच्चा कमाकर पिता को पैसा देता तो वह 50 रुपए अपना ही कमाया हुआ खर्च कर दिया. जिसके बाद गुस्से में पिता ने केरोसिन तेल डालकर जला दिया. बच्चे को गंभीर स्थति में ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURANGABAD:  जो बच्चा कमाकर पिता को पैसा देता तो वह 50 रुपए अपना ही कमाया हुआ खर्च कर दिया. जिसके बाद गुस्से में पिता ने केरोसिन तेल डालकर जला दिया. बच्चे को गंभीर स्थति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव की है. 

पिता 10 साल के बचे से कराता है मजदूरी

शहाबुद्दीन का दस साल का बच्चा शमशाद मदनपुर के किसी चूड़ी दुकान पर चार हजार रुपए महीने पर मजदूरी करता है. आज शमशाद को दुकान के मालिक ने मजदूरी का भुगतान किया. पैसे लेकर बच्चा खुशी खुशी घर की तरफ निकला. इसी बीच उसने उस रुपये में से पचास रुपए बाजार में खाने पर खर्च कर दिया और शेष राशि अपने पिता को दे दी. लेकिन पचास रुपए कम देखकर पिता आग बबूला हो गया और हाथ पैर बांधकर कर उसके पैर की तरफ केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. बच्चे की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाया. लेकिन तबतक बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह से जल गए. 

पिता पर कार्रवाई करेगी पुलिस

ग्रामीण बच्चे को लेकर थाना पहुंचे जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर भेजा गया. मगर उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कनिष्क कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चे से बात की और उसकी आर्थिक मदद भी की. पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर बाल मजदूर अधिनियम के तहत बच्चे के पिता पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता