ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी

Bihar News: बिहार में दो चचेरी बहनों की नहर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: औरंगाबाद के सलेमपुर गांव में खेत से लौटते समय दो मासूम चचेरी बहनें केशहर पूर्वी नहर में डूब गईं। तेज बहाव और गहराई के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। गांव और परिजनों में मातम का माहौल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड स्थित सलेमपुर गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास बहने वाली केशहर पूर्वी नहर में डूबने से दो मासूम चचेरी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।


मृतक बच्चियों की पहचान कमलेश यादव की 13 साल की बी गुड़िया कुमारी और सुनील यादव की 10 वर्षीय बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां अपनी-अपनी मां के साथ खेत में धान की रोपनी के लिए गई थीं। काम खत्म होने के बाद वे घर लौट रही थीं। 


रास्ते में नहर में नहाने के लिए दोनों ने छलांग लगा दी। भारी बारिश के कारण नहर का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और बहाव तेज था। इसी कारण दोनों डूब गईं और बहती हुई चचरी में फंस गईं। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 


लोगों और परिजनों ने उन्हें नहर से बाहर निकाल कर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि नहर को इतना गहरा खुदवाया गया है कि वह बच्चों के लिए जानलेवा बन गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता