ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

BIHAR: टिफिन में घूस लेने वाला राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, रसीद कटवाने के लिए 20 हजार ले रहा था एडवांस

घूसखोरी का अनोखा तरीका...औरंगाबाद के ओबरा अंचल में राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार को टिफिन में 20 हजार घूस लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी ने जमीन कागजात अपडेट करने के लिए 1.76 लाख की मांग की थी।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURANGABAD: घूसखोरों पर लगाम कसने के लिए निगरानी की टीम लगातार तत्पर है। जब कोई घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आता हैं, तब पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम कार्रवाई करती है। इस बार बिहार के औरंगाबाद में कार्रवाई की गयी है। जहां 20 हजार रूपये घूस लेते औरंगाबाद के ओबरा अंचल स्थित सोनहुली हल्का के राजस्व कर्मचारी को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से राजस्व कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। 


ओबरा अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार का घूस लेने का तरीका हैरान करने वाला था। वह जिस किसी का काम लेता था उससे कहता था कि टिफिन में पैसे डालो। टिफिन में कैश डालने के बाद जब आवेदनकर्ता वहां से चला जाता था तब वो टिफिन से पैसा निकाल लेता था और किसी को पता भी नहीं चलता था कि राजस्व कर्मचारी ने घूस ली है। लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। किसी ने इस बात की शिकायत निगरानी से कर दी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे घूस लेते धर दबोचा गया। 


यह शिकायत मानिकपुर गांव के रहने वाले उदय कुमार ने निगरानी विभाग से की थी। बताया था कि परिमार्जन प्लस पोर्टल पर जमीन का कागज अपडेट करने के लिए राजस्व कर्मचारी प्रमोद एक लाख 76 हजार रूपये की डिमांड की थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता उदय ने निगरानी में केस दर्ज कराया था। जिसका कांड संख्या 60 /25 दर्ज किया गया। जिसके बाद विजिलेंस की टीम लगातार राजस्व कर्मचारी की गतिविधियों पर नजर बना रखी थी। मंगलवार को औरंगाबाद के ओबरा अंचल में पहुंची निगरानी की टीम ने 20 हजार रूपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी प्रमोद को रंगे हाथ दबोचा। 


टिफिन में रखवाता था घूस का पैसा 

निगरानी विभाग के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी कभी अपने हाथ में पैसा नहीं लेता था। वह अक्सर लोगों को टिफिन में पैसा रखने को कहता था। शिकायतकर्ता व पीड़ित उदय को भी उसने 20 हजार रूपये टिफिन में रखने को कहा। जब वह टिफिन में पैसा डालने गया तभी निगरानी की टीम मौके पर पहुंची गयी। निगरानी की टीम ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे निगरानी की टीम पटना लेकर रवाना हुई है। जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।  


वही शिकायतकर्ता उदय ने बताया कि परिमार्जन प्लस पर जाकर उसने ऑनलाइन फॉर्म भरा था। लेकिन राजस्व कर्मचारी ने कहा कि जेब ढीला करोंगे तभी ही मैं इसे ऑनलाइन अपडेट करूंगा। यदि पैसा नहीं दिये तो रसीद नहीं कटेगा। राजस्व कर्मचारी प्रमोद ने उदय से इसके बदले एक लाख 70 हजार रुपए घूस देने को कहा। इस दौरान राजस्व कर्मचारी ने यह भी कहा था कि इसमें 20 हजार रुपया मेरे पास जाएगा। जबकि डेढ़ लाख रुपया सीओ के पास जाएगा। 


एडवांस के तौर पर 20 हजार रूपये देने को कहा था जिसे देने के लिए शिकायतकर्ता अंचल कार्यालय में आया हुआ था। वह अकेला नहीं था उसके साथ विजिंलेस की टीम भी थी। निगरानी डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार ने 1 लाख 70 हजार रूपये घूस मांगा था। मामला सही पाये जाने के बाद राजस्व कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। जिसके बाद उक्त राजस्व कर्मचारी को 20 हजार कैश घूस लेते पकड़ा गया। फिलहाल निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।