ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

3 पुलिस जवान अरेस्ट, नशे में सीओ साहब से उलझे

AURANGABAD : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस के तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गये बीएमपी जवानों पर नशे की हालत

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

AURANGABAD : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस के तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गये बीएमपी जवानों पर नशे की हालत में सीओ से गाली-गलौज और गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप है।


बिहार के पुलिसवाले शऱाबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं पहले भी ऐसी खबरे सामने आ चुकी है अब देश में जारी लॉकडाउन के बीच पुलिस वालों का शराब पीकर नंगा नाच देखने को मिला है। नशे की हालत में ये पुलिसवाले अधिकारी से ही भिड़ गए। जिले के रफीगंज के सीओ लॉकडाउन के दौरान गार्ड के साथ क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरा हाफ पैंट में घूम रहे जवानों से पूछताछ करना महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त ये जवान सीओ और उनके गार्ड से भिड़ गये। सीओ से बहस करने के बाद जवानों से कैंप से अपने और भी साथी पुलिस जवानों को बुला लिया।


सभी फिर से सीओ और उनके गार्ड से भिड़ गये। मामले की सूचना तत्काल रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन को दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष भी दलबल के साथ वहां पहुंचे।  उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी जवान उलझ गए। किसी तरह जवानों को शांत करा कर मामले को तत्काल खत्म कराया गया जिसके बाद इसकी सूचना एसपी को भी दी गई। एसपी दीपक वर्णवाल के निर्देश पर  शराब के नशे में जो जवान को तुरंत अरेस्ट कर लिया गया और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वहीं  एक अन्य जवान को निलम्बित कर दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।