ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुशासन पर सवाल ! राजद MLA के भाई के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़ चोर ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी

AURANGABAD : औरंगाबाद में आरजेडी विधायक के घर लाखों की चोरी हुई है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का जायजा लिया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकद पर हाथ स

सुशासन पर सवाल ! राजद MLA के भाई के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़ चोर ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में आरजेडी विधायक के घर लाखों की चोरी हुई है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का जायजा लिया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकद पर हाथ साफ किया है। इस घटना के बाद अब सरकार और पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल उठाना शुरू हो गया है। लोगों के बीच यह कहा जाना शुरू कर दिया गया है कि, जब सत्तारूढ़ पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं तो आमलोग की सुरक्षा की बात करना ही... 


दरअसल,औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येंद्र नगर कॉलोनी में चोरों ने राजद विधायक के भाई के घर में खिड़की तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली है। शहर में इन दोनों चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है और चोर इस कदर निडर हो चुके हैं कि विधायक के भाई का घर भी नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


बताया जा रहा है कि, राष्ट्रीय जनता दल के नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के चचेरे भाई संजय सिंह सत्येंद्र नगर ब्लॉक कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं, जहां रात में चोरों ने उनके घर में सेंधमारी की और लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। उन्हें घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। 


वही, घटना को लेकर विधायक विजय कुमार के भाई संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था। जब बाहर निकल कर देखे तो पाया कि खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है और कमरे के अंदर गोदरेज, अलमारी, सूटकेस और बक्सा भी टूटा हुआ बिखरा पड़ा है। 


उधर, इस घटना को लेकर संजय सिंह ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि चोरी की  सूचना पर तत्काल एक्शन लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।