ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

औरंगाबाद में STF की बड़ी कार्रवाई, 23 नक्सली कांडों का आरोपी रीजनल कमांडर गिरफ्तार

23 नक्सली कांडों के आरोपी गया कुमार उर्फ सर को एसटीएफ ने औरंगाबाद से दबोचा है। नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। औरंगाबाद, गया और नवादा जिले की पुलिस को रीजनल कमांडर की लंबे समय से तलाश थी।

BIHAR POLICE
कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar stf: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने शनिवार को औरंगाबाद, गया एवं नवादा जिले के कुख्यात वांछित नक्सली, रीजनल कमांडर गया कुमार राहुल उर्फ बड़ा विकास उर्फ सर गिरफ्तार किया है। नक्सली बड़ा विकास गया के आंती थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा कंचनपुर टोला निवासी स्व. वासुदेव यादव का पुत्र है। 


उसके खिलाफ कई मामले थाने में दर्ज है। औरंगाबाद रफीगंज थाना  क्षेत्र में छापेमारी कर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है। बड़ा विकास 2019 में औरंगाबाद जिले के सतनदिया नाला क्षेत्र में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल था। इस घटना में तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था। इस दौरान 8 ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किया गया था। वही 2019 में गया जिले के लटुआ थाना क्षेत्र के करीवा डोभा में घात लगाकर पुलिस पर हमला करने की घटना में भी वो शामिल था। इसके खिलाफ गया, औरंगाबाद एवं नवादा जिले के विभिन्न थानों में कुल 23 नक्सली कांड दर्ज है। 

टैग्स