ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा : निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले कई टीचर : शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

AURANGABAD : बिहार में एक बार फिर शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चला है। औरंगाबाद में निरीक्षण के दौरान स्कूल से बिना छुट्टी के गायब 25 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की गाज गिरी है। स्कू

शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा : निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले कई टीचर : शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में एक बार फिर शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चला है। औरंगाबाद में निरीक्षण के दौरान स्कूल से बिना छुट्टी के गायब 25 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की गाज गिरी है। स्कूल से गायब पाए गए सभी शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है।


दरअसल, डीपीओ ने बताया कि बीते 13 मई को स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान औरंगाबाद जिले के अलग-अलग स्कूलों से 25 शिक्षक ड्यूटी से गायब पाए गए। सभी 25 शिक्षकों की अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने का निर्देश शिक्षा विभाग ने दिया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों के हेडमास्टर को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में इसे दर्ज किया जाए।


स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों में बारुण प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेलडीहा के शिक्षक अजीत कुमार सिंह, श्वेता कुमारी, मदनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय खिरियावां की संगीता कुमारी, औरंगाबाद प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नेतलाल बिगहा की गीता, उज्जवल कर्ण, डिंपल कुमारी, नबीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझियावां की संजू कुमारी, हरिनारायण व कौशल किशोर, उच्च विद्यालय हसपुरा के कुमारी उषा, श्रीकांत कुमार, अमोद कुमार, संजीत कुमार, अशोक कुमार प्रियदर्शी, संजीव रंजन, ज्योति कुमारी, आशा कुमारी और चंद्रशेखर सिंह शामिल हैं।


वहीं गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय भीमलीचक की संगीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय जुजहरपुर के अभिनाश कुमार शुक्ला, देव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिंगी के अक्षय कुमार, प्राथमिक विद्यालय बसरी के सिकंदर आलम, ओबरा प्रखंड के मध्य विद्यालय खरांटी की स्वीटी कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय काशी बिगहा के चंदन कुमार चंदन भी निरीक्षण के दौरान स्कूल से अनुपस्थित पाए गए हैं। इसके अलावा उच्च विद्यालय हसपुरा से एक दिन में 9 शिक्षक गायब मिले।