ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बारात से लौट रही बोलेरो ने ट्रक में मारी टक्कर, दूल्हे के भाई और चाचा की मौत, 3 की हालत नाजुक

AURANGABAD : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा नगर थाना क्षेत्र के रामाबान्ध के पास एनएच 139 पर हुई है.&

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा नगर थाना क्षेत्र के रामाबान्ध के पास एनएच 139 पर हुई है. 

जहां खड़ी ट्रक में बाराती से लौट रहे  बोलेरो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार दूल्हे के भाई और चाचा की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नालन्दा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा गांव निवासी अनुज सिंह और मिथिलेश कुमार सिंह के रूप में की गई है. इस हादसे तीन और बाराती घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां तीनों की स्थिति को गम्भीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया. 

मिली जानकारी  के अनुसार बताया जा रहा है कि नालन्दा के भोला बिगहा गांव से बारात कुटुंबा थाना क्षेत्र के ढिबर गांव  आई थी.  अहले सुबह तीन बजे बारात से लोग लौटने लगे. तभी रामाबान्ध के पास बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने ट्रक में फंसी गाड़ी को निकाल कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया.घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता