ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 7 की हालत गंभीर

AURANGABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र के कामा बीघा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में पिता- पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 7 की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD :  जिले के नगर थाना क्षेत्र के कामा बीघा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में पिता- पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 2 बच्ची समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 जिनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य घायलों का औरंगाबाद के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

 मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल और मृतक सभी कोलकाता के रहने वाले हैं. ये सभी परिवार स्वर्ण व्यवसाई हैं और उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित अपने स्वर्ण व्यवसाय को देखने कोलकाता से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए झांसी जा रहे थे. तभी इनकी गाड़ी कामा बिगहा के लेन को क्रॉस ट्रक की चपेट में आ गयी.

हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस टक्कर की आवाज दूर तक लोगों ने सुनी.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये उन्हें गया रेफर कर दिया है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता