ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नशा मुक्ति गीत गाकर अब औरंगाबाद की दो सगी बहने हुई वायरल, छोड़ी दा दरुआ, छोड़ी दा गंजवा छोड़ी सिगरेटवा ना..

AURANGABAD: शराब के खिलाफ गाना गाकर रातों रात सुर्खियों में आई रोहतास की बिटिया 'वायरल गर्ल' सलोनी के बाद अब औरंगाबाद की बेटियों ने भी नशा के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिय

नशा मुक्ति गीत गाकर अब औरंगाबाद की दो सगी बहने हुई वायरल, छोड़ी दा दरुआ, छोड़ी दा गंजवा छोड़ी सिगरेटवा ना..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: शराब के खिलाफ गाना गाकर रातों रात सुर्खियों में आई रोहतास की बिटिया 'वायरल गर्ल' सलोनी के बाद अब औरंगाबाद की बेटियों ने भी नशा के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। नशा विरोधी गीत गाकर औरंगाबाद की दोनों बहने भी खुब सुर्खियां बटोर रही है। 


बिहार के रोहतास जिले के तिलौथु मध्य विद्यालय अचानक सुर्खियों में आ गया था। पतलुका की एक छात्रा सलोनी को लोग वायरल गर्ल भी कहने लगे थे। वो इसलिए कि उसने नशा के खिलाफ ऐसा गाना गाया कि रातों रात वह वायरल हो गया। इस गाने को लोग भी खूब पसंद करने लगे। सोशल मीडिया पर नशा के खिलाफ सलोनी के गाये गाने देखते ही देखते वायरल हो गया। वह खूब फेमस हो गयी। हर जगह उसकी चर्चा होने लगी। 


जिसके बाद बॉलीवुड फिल्म नायक जिसमें अनील कुमार को एक दिन का चीफ मिनिस्टर बनाया गया था उसी तर्ज पर सलोनी को एक दिन के लिए डीईओ बना दिया गया। एक दिन की जिला शिक्षा पदाधिकारी बनने की चर्चा भी तेजी से फैल गयी। इस दौरान सलोनी और उनकी मां को डीएम ने सम्मानित भी किया। सलोनी की तरह ही औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत स्थित खिरहिरी गांव भी चर्चा में आ गया है। 


जहां दो सगी बहने 12 साल की सोनाली राज और 10 साल की कुमारी सृष्टि भी नशा विरोधी गाना गाकर सुर्खियां बटोर रही है। दोनों के इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। दोनों के माता-पिता कलावती देवी एवं श्याम पुजारी भी अपनी बेटी के इस गीत के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बेहद खुश है। यह गीत लोग भी पसंद कर रहे हैं। दोनों बहने नीमा चर्तुभुज गांव के मिडिल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा है। 


दोनों बहने कहती है कि वह मिडिल फैमिली से आती है। मिडिल फैमिली के लोगों द्वारा नशा किये जाने पर इसका बुरा असर उनके बाल-बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। इसी पर वे दोनों बहने गीत गाकर लोगों से नशा से दूर रहने की अपील कर रही है। अब देखना यह है कि इन दोनों बहनो के गीत का समाज पर कितना असर होता है। दोनों बहनों ने जिस गाने को गाया है उसके बोल है...छोड़ी दा दरुआ, छोड़ी दा गंजवा छोड़ी सिगरेटवा ना..कि ए पापा मानी ना मोरे कहनवा राउर जोड़िले हथवा ना...

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता