ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार के ‘हावड़ा पुल’ के बारे में कभी सुना हैं? ब्रिज पर बैन है गाड़ियों का परिचालन; जानिए.. पूरी बात

Bihar News: औरंगाबाद जिले के मनीष राज सिंघम, नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र स्थित बेनी बिगहा गांव के पास सोन नदी पर बना पुल, जो करीब दो किलोमीटर लंबा है, पूरी तरह से

Bihar News
बिहार न्यूज
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: औरंगाबाद जिले के मनीष राज सिंघम, नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र स्थित बेनी बिगहा गांव के पास सोन नदी पर बना पुल, जो करीब दो किलोमीटर लंबा है, पूरी तरह से हावड़ा पुल जैसा नजर आता है। हालांकि, यह पुल यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है और इस पर आने-जाने की अनुमति नहीं है। यह पुल मुख्यतः एनटीपीसी नवीनगर को विद्युत उत्पादन के लिए पानी आपूर्ति करने के उद्देश्य से उपयोग किया जाता है।


पाइपलाइन के जरिए होती है जल आपूर्ति
 सूत्रों के अनुसार, एनटीपीसी अंकोरहा को पावर उत्पादन के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित सोन नदी पर इंटेक वेल पंप हाउस का निर्माण किया गया है। इस पंप हाउस से पाइपलाइन के माध्यम से पावर हाउस को जल आपूर्ति की जाती है। एनटीपीसी प्लांट की स्थापना से ही बेनी गांव के पास इंद्रपुरी बराज के समानांतर लगभग दो से तीन किलोमीटर तक सोन नदी पर बने इस पाइपलाइन से पानी भेजा जा रहा है।


ग्रामीणों के बीच हावड़ा पुल के नाम से प्रसिद्ध
 स्थानीय लोग इस पुल को "हावड़ा पुल" के नाम से जानते हैं। पुल के एक छोर पर नदी के पानी के संग्रह के लिए बड़े-बड़े उपकरण लगाए गए हैं और इनसे पाइपलाइन के जरिए लगभग सात किलोमीटर दूर एनटीपीसी परिसर में स्थित दो बड़े तालाबों में जल संचयन किया जाता है। इस पंप हाउस में 24 घंटे पंपिंग प्रक्रिया चलती है। एनटीपीसी द्वारा जल आपूर्ति के लिए स्थापित इस संयंत्र ने आसपास के ग्रामीणों को आकर्षित किया है, हालांकि यह पूरा क्षेत्र प्रतिबंधित है और यहां बिना अनुमति के किसी का भी प्रवेश संभव नहीं है।