ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

DGP गुप्तेश्वर पांडेय का बड़ा बयान, थाने के संरक्षण से ही बिकती है शराब

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी की जिम्मेदारी जिनके सिर है वही आए दिन शराब पीते और धंधे में संलिप्त नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में औरंगाबाद समाहरणालय के नगर भवन में शांति

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी की जिम्मेदारी जिनके सिर है वही आए दिन शराब पीते और धंधे में संलिप्त नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में औरंगाबाद समाहरणालय के नगर भवन में शांति सह निगरानी समिति की बैठक में बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने माना कि थाना के संरक्षण के बिना कोई भी एक बोतल शराब नहीं बेच सकता है. इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि जिस दिन थानेदार, चौकिदार और समाज के हर वर्ग के लोग जाग जाएंगे उसी दिन राज्य में शराब की तस्करी रुक जाएगी और सूबे में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू हो सकेगी.


बैठक को संबोधित करते हुए डीजीपी ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी शराब से संबंधित मामले में संलिप्त होंगे वे सीधे जेल भेजे जाएंगे, चाहे वो पुलिस वाला हो या आम आदमी. 

इसके साथ ही डीजीपी ने सभी सदस्यों को उनके कर्तव्य बताते हुए कहा कि आपके जिम्मे दो काम है. गांव-समाज को नशामुक्त बनाना और दूसरा गांव में ही छोटे-मोटे विवादों को सुलझाना. इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि समाज से मजहब, संप्रदाय, जात और पात का भेदभाव समाप्त होना चाहिए. नौजवान समाज में शांति और सद्भाव कायम करने में अपना योगदान दें.