ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देव सूर्य मंदिर छठ घाट पर तैनात SSB जवान की अचानक मौत, घटना का कारण स्पष्ट नहीं

AURANGABAD: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज समापन हो गया। आज एक एसएसबी जवान की मौत हो गयी। जवान की तैनाती औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में हुई थी। मंदिर में ड्यूटी करने के बाद वे

देव सूर्य मंदिर छठ घाट पर तैनात SSB जवान की अचानक मौत, घटना का कारण स्पष्ट नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज समापन हो गया। आज एक एसएसबी जवान की मौत हो गयी। जवान की तैनाती औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में हुई थी। मंदिर में ड्यूटी करने के बाद वे स्कूल में बने कैंप में आराम करने के लिए गये हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। 


कैंप में मौजूद साथियों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत कैसे हुई इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा। 


बता दें कि 28 वर्षीय एसएसबी जवान शंकर दास की प्रतिनियुक्ति देव सूर्य मंदिर में हुई थी। वे धनबाद के गोपीनाथ गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिवार वालों को भी दी गयी है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता