ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

बिहार : ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर-बारुण पथ के योगाबांध गांव के पास एक तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।  इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है।  तीनों मृतक महुआरी गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, इस घटना में  एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी थी। जबकि दो अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना बुधवार रात की है। इसके अलावा रफीगंज प्रखंड के कासमा-बक्शी बिगहा पथ में बक्शी बिगहा मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये। 


उधर, इस घटना में घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के ही ढोसिला कला गांव निवासी खुर्शीद शाह व पत्नी मैमून खातून के रूप में हुई है। खुर्शीद शाह अपनी पत्नी के साथ गया जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र के मंडा गांव अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही बक्शी बिगहा मोड़ के समीप पहुंचा कि दूसरी तरफ से आ रहा बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गये।