ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से किशोरी की मौत, परिजनों में क्लिनिक में मचाया तोड़फोड़

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां औरंगाबाद शहर के सोन कॉलोनी मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में एक किशोरी की मौत के बाद परिजनों द्वारा हं

BIHAR NEWS : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से किशोरी की मौत, परिजनों में क्लिनिक में मचाया तोड़फोड़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां औरंगाबाद शहर के सोन कॉलोनी मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में एक किशोरी की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा व तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की अहले सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर की एक किशोरी गुरुवार को व्रत की हुई थी। समान की खरीदारी करने वह बाजार गयी थी। बाजार से वापस आयी तो गुरुवार की शाम उसे पेट दर्द हुआ। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सोन कॉलोनी मोड़ स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। 


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा किशोरी को दो-तीन इंजेक्शन लगाया गया जिससे कुछ देर स्थिति सामान्य रहा। अचानक रात्रि में जब उसका हीमोग्लोबिन अचानक घटने लगा तो निजी क्लिनिक के डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और उसे जल्दीबाजी में कही दूसरे जगह इलाज करवाने को कह रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। 


वहीं, शुक्रवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा किया. आक्रोशितों ने तोड़फोड़ भी की। आवेश में आकार आक्रोशितों ने निजी क्लिनिक के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। निजी क्लिनिक के पास काफी देर तक हंगामा चलते रहा। शोरगुल की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे के बाद समझौते की बात चलने लगा। 


उधर, कुछ लोगों ने डॉक्टर से बातचीत कर परिजनों को समझा बुझाकर पैसों की लेन देन कराकर मामला को शांत कराने में जुट गए। पता चला कि काफी देर तक समझौते के बाद पैसों पर मामला को रफा दफा कर दिया गया।  नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में मौत होने पर सूचना मिली थी. हालांकि शुक्रवार की सुबह तोड़फोड़ व हंगामे की सूचना नही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।