ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के भोजपुरी एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, मौसी के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में एक भोजपुरी एक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। भोजपुरी एक्टर रविवार को अपने चचेरे भाई के साथ अपनी मौसी के घर गए थे, मौसी से मुलाकात करने क

बिहार के भोजपुरी एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, मौसी के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में एक भोजपुरी एक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। भोजपुरी एक्टर रविवार को अपने चचेरे भाई के साथ अपनी मौसी के घर गए थे, मौसी से मुलाकात करने के बाद वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र की है।


मृतक भोजपुरी कलाकार की पहचान रोहतास के बघैला थाना क्षेत्र स्थित बरईचा बैरांव गांव निवासी 42 वर्षीय मदन गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी एक्टर मदन गिरी अपने चचेरे भाई गोपाल गिरी के साथ रावल बिगहा अपनी मौसी से मिलने के लिए गए थे। वापसी में नगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में भोजपुरी कलाकार के चचेरे भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं।


हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मदन गिरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स