ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

औरंगाबाद में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत, मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा

AURANGABAD : बिहार में कोरोना से हालत सुधर रहे हैं लेकिन यहां के अस्पतालों की कुव्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला औरंगाबाद सदर अस्पताल से सामने आया है. जहां

औरंगाबाद में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत, मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में कोरोना से हालत सुधर रहे हैं लेकिन यहां के अस्पतालों की कुव्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला औरंगाबाद सदर अस्पताल से सामने आया है. जहां एक मरीज की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी से मरीज की जान गई है. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में खूब हंगामा भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. 


शुक्रवार को औरंगाबाद सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. अस्पताल में हंगामें की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौक पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. औरंगाबाद सदर अस्पताल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तमाम तरह की व्यवस्था की गई है. लेकिन फिर भी मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.


औरंगाबाद जिला प्रशासन के तमाम दावे और व्यवस्था उस वक्त दम तोड़ देती है. जिस वक्त कोई ऑक्सीजन पीड़ित वहां पहुंचता है और चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों की उदासीनता से वह दम तोड़ देता है. आए दिन सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजोें की हो रही मौत कई सवाल खड़े कर रहे हैं.


बताया जा रहा है कि ये घटना  शहर के शाहपुर मोहल्ले से इलाज के लिए आई एक महिला के साथ हुई. मृतक के परिजन अमित कुमार ने बताया कि वह आज अपने दोस्त की मां को ऑक्सीजन की कमी के कारण इलाज के लिए लाया था. लेकिन यहां चिकित्सकों एवं कर्मियों की उदासीनता के कारण उसके दोस्त के मां की जान चली गयी.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता