ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पंचायत चुनाव : मुखिया पर केस दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

AURANGABAD : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. लॉ एंड आर्डर को भी काफी सख्त कर दिया गया है. बिहार के औरंगाबाद जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लं

पंचायत चुनाव : मुखिया पर केस दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. लॉ एंड आर्डर को भी काफी सख्त कर दिया गया है. बिहार के औरंगाबाद जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया आमोद सिंह चंद्रवंशी पर नवीनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. मुखिया ने समर्थकों और वाहनों के काफिलों के साथ पंचायत का भ्रमण करते हुए गजना धाम माता मंदिर में पूजा अर्चना की थी. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. 


मुखिया आमोद सिंह चंद्रवंशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने की एफआईआर दर्ज की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी देवानंद सिंह के निर्देश पर सीओ आलोक कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है. मुखिया आमोद ने मुखिया पद के लिए कुछ दिन पहले ही नामांकन किया था. नामांकन करने के एक दिन के बाद ही मुखिया ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सोमवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकाल पंचायत का भ्रमण करते हुए गजना माता मंदिर में पूजा अर्चना की थी.


पुलिस ने बताया कि सभी वाहनों पर मुखिया आमोद सिंह चंद्रवंशी के नाम के छोटे-छोटे पोस्टर लगे हुए थे. मामले की जानकारी होने के बाद बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने मामले की जांच सीओ को देते हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया था.

टैग्स