ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : इलाज के दौरान किशोर की मौत पर बवाल, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के साथ की हाथापाई

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से है, जहां इलाज के दौरान एक किशोर की मौत के बाद परिजनोंं ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।

बिहार : इलाज के दौरान किशोर की मौत पर बवाल, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के साथ की हाथापाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से है, जहां इलाज के दौरान एक किशोर की मौत के बाद परिजनोंं ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित परिजन डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गए और उनके साथ हाथापाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।


मामला औरंगाबाद के सदर अस्पताल का है, जहां शुक्रवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खखड़ा निवासी राजेंद्र प्रजापति के पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़, गुरुवार की रात अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ी। 


किशोर को उल्टी दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बिना देर किए बच्चे को सदर अस्पताल लेकर पहुंच गए, लेकिन यहां उन्हें लगभग 2 घंटे तक इंतजार कराया गया। डॉक्टर के इलाज करने के पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। 


बच्चे की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। वे इतने आक्रोश में थे कि डॉक्टर के साथ हाथापाई कर दी। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर डॉक्टर आलोक राजन ने बताया कि सुबह में किशोर को जिस वक्त लाया गया था उस वक्त उसकी स्थिति पहले से गंभीर थी।


प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था मगर मरीज के परिजन उसे बाहर नही ले जाकर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए और बाद में परिजन उसे यहां ले ए। स्थिति गंभीर होने के बावजूद उसका उपचार किया गया लेकिन, दुर्भाग्यवश बच्चे की मौत हो गई। ऐसे में परिजन आक्रोशित होकर डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता