ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: दो बाइक की टक्कर में 5 जख्मी, दो की हालत गंभीर

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां बीती रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार पांच युवक जख्मी हो गए, जिसमें से दो की हालत काफी नाजुक बानी हुई है। वह घटना दाउदन

बिहार: दो बाइक की टक्कर में 5 जख्मी, दो की हालत गंभीर
Desk
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां बीती रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार पांच युवक जख्मी हो गए, जिसमें से दो की हालत काफी नाजुक बानी हुई है। वह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाउदनगर-गोह-गया रोड के उपकारा के पास हुई है। 


इस घटना में जख्मी हुए युवकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव निवासी 28 वर्षीय धनंजय कुमार, धनावां गांव निवासी 21 वर्षीय गुड्डू कुमार, 20 वर्षीय उदल कुमार, 18 वर्षीय धीरज कुमार और गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के खतनई गांव निवासी 18 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को बाहर रेफर कर दिया गया है। 


बताया जाता है कि धनावा गांव निवासी गुड्डू कुमार, उदल कुमार और धीरज कुमार दाउदनगर में बाजार से कुछ सामान खरीदने गए थे। जहां से सभी वापस  घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक से तीनों दाउदनगर पुकारा के पास पहुंचे के सामने से बिलारी गांव निवासी धनंजय कुमार के बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सभी को गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी की आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। और सभी को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

टैग्स