ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

BIHAR CRIME NEWS : पुत्र ने टांगी से काटकर पिता की कर दी हत्या, ग्रामीणों के आरोप से था परेशान

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। जहां नाबालिग पुत्र ने टांगी से काटकर पिता की हत्या कर दी है। यह ओझा गुणी के आरोप से था परेशान था.इ

BIHAR CRIME NEWS : पुत्र ने टांगी से काटकर पिता की कर दी हत्या,  ग्रामीणों के आरोप से था परेशान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। जहां नाबालिग पुत्र ने टांगी से काटकर पिता की हत्या कर दी है। यह ओझा गुणी के आरोप से था परेशान था.इसके बाद इसने अपने  पिता की ही हत्या कर डाली। इस घटना के बाद इलाके में अफरातरफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के देवा बिगहा में बड़ी घटना हुई है। यहां एक नाबालिग पुत्र ने अपने ही पिता की टांगी से काटकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। इस हत्या के पीछे की वजह यही है कि गांव के लोग बराबर आरोपी के पिता को ओझा गुणी कहकर उसे प्रताड़ित करते थे और ऐसा पिता किसी को न मिले ऐसा उलाहना दिया करते थे। लिहाजा ग्रामीणों के उलाहना से अजीज आकर पुत्र ने पिता की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। 


वहीं, इस घटना की जानकारी जब मृतक के छोटे पुत्र को हुई तब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने देर रात शव को बरामद किया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लखन रिकियासन के रूप में की गई है। वहीं, इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। बताया जाता है कि  गांव के ही 23 वर्षीय अंकुश कुमार की मौत सर्पदंश से हो गई। अंकुश की मौत के बाद ग्रामीण एवं परिजन ओझा गुणी की बात कहकर इसका आरोप लखन रिकियासन पर लगा दिया और उसके पुत्र को इस बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 


इधर, ग्रामीणों की बातों से अजीज होकर पुत्र ने टांगी से कई प्रहार कर अपने पिता लखन रिकियासन की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को गांव के चैनिया के जंगल में उसी जगह दफना दिया जहां अंकुश के शव को दफनाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ 2 अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर शव को बरामद कर लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।