ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : कंटेनर और कार की टक्कर में पिता-पुत्री की मौके पर मौत, परिजनों में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी

बिहार : कंटेनर और कार की टक्कर में पिता-पुत्री की मौके पर मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर समाने आया है। जहां सड़क हादसे में पिता - पुत्री की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गयी। यह घटना बारुण थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की अहले सुबह यह दुर्घटना घटी है। जहां एक कंटेनर और कार में जोरदार टक्कर हो गयी और इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी।  वहीं गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं।  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर मौत का तांडव दिखा। एक कंटेनर और कार में जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए।  कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक पिता-पुत्री थे.मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह ही थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित शिव शक्ति होटल के समीप सड़क दुर्घटना हुई है। 


उधर,  इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि उक्त स्थल पर कंटेनर और एक चार पहिया वाहन में टक्कर हुई।  कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में अन्य सवार तीन लोग सुरक्षित हैं। मृतकों की पहचान गया जिले के खिजरसराय के निवासी अनूप प्रसाद(55 वर्ष) व उनकी पुत्री अर्पणा कुमारी(25 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।