ब्रेकिंग
वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर में एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना से जुड़ी पूरी...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. तेजपुरा गांव के पास पिकअप वाहन और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. हादसे में कार सवार डॉ. हर्षवर्धन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पिता डॉ. बिजेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए.


जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के डेहरी स्थित चौधरी मोहल्ला निवासी डॉ. बिजेंद्र चौधरी अपने बेटे डॉ. हर्षवर्धन कुमार के साथ कार से डेहरी स्थित अपने घर से पटना जा रहे थे. इसी दौरान ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.


हादसे में डॉक्टर की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कार में फंसे डॉ. हर्षवर्धन कुमार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.


वहीं, हादसे में घायल डॉ. बिजेंद्र चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और रोहतास के डेहरी में उनका इलाज चल रहा है.


पिता-पुत्र के साथ हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि डॉ. बिजेंद्र चौधरी अपने बेटे के साथ कार से पटना जा रहे थे. रास्ते में तेजपुरा गांव के पास पिकअप वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. संतोष सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, बिजेंद्र कुमार प्रजापति और रंजन कुमार समेत अन्य लोगों ने हादसे पर शोक जताते हुए सड़क किनारे रेडियम लगाने की मांग की. लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़-झंखाड़ की सफाई और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं का खतरा कम किया जा सकता है.