ब्रेकिंग
फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...

Bihar News: बिहार में जहरीला लड्डू खाने से मासूम भाई-बहन की मौत, एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से हड़कंप

Bihar News: औरंगाबाद के पथरा गांव में छह साल के भाई दिव्यांशु और उसकी आठ माह की बहन अंशिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. लड्डू खाने के बाद दोनो की हालत बिगड़ी और मौत हो गई.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के पथरा गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 6 साल के दिव्यांशु कुमार और उसकी आठ माह की बहन अंशिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गांव में शोक और डर का माहौल है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।


जानकारी के अनुसार, ओबरा प्रखंड के खुदवा थाना क्षेत्र के पथरा गांव में दिव्यांशु और अंशिका की मौत की घटनाएं हुईं। मृतक बच्चों के पिता रवि भारती हैं। देर शाम किसी व्यक्ति ने दिव्यांशु को एक लड्डू दिया, जिसे खाने के बाद उसने अपनी बहन अंशिका को भी खिलाया। कुछ समय बाद अंशिका की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।


इसके बाद घर में कोहराम मच गया और दिव्यांशु की हालत भी गंभीर हो गई। उसे रात में दाउदनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मध्यरात्रि में उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पथरा गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।


पुलिस लड्डू देने वाले व्यक्ति और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर दाउदनगर एसडीपीओ पथरा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता