ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

औरंगाबाद में तेज आंधी तूफान से ई-रिक्शा पर गिरा पीपल का पेड़, दो पैसेंजर की मौत, दो की हालत नाजुक

AURANGABAD: मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद औरंगाबाद में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान एक वि

औरंगाबाद में तेज आंधी तूफान से ई-रिक्शा पर गिरा पीपल का पेड़, दो पैसेंजर की मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद औरंगाबाद में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान एक विशालकाय पीपल का पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। हवा हवाई गाड़ी में ड्राइवर और पैसेंजर बैठे हुए थे। ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से दो पैसेंजर की मौत हो गयी जबकि दो पैसेंजर की हालत नाजुक है।  


घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में घटराईन पंचायत के सहार जलवन गांव की है। जहां आंधी-तूफान के तेज झोंके से एक पीपल का पेड़ इलेक्ट्रिक ऑटो पर गिर गया। पेड़ के ऑटो पर गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


मृतकों की पहचान जलवन निवासी जितेंद्र सिंह और नगीना भुईयां के रुप में की गई है। वही घायलों की पहचान ऑटो चालक जलवन निवासी अरुण कुमार गुप्ता के रूप में की गई है जबकि दूसरा कोइरी बिगहा निवासी मांझी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इलेक्ट्रिक ऑटो मदनपुर बाजार से सवारी लेकर जलवन सहार गांव जा रही थी। ज्योंही ऑटो जलवन गांव के पास पहुंची तेज आंधी तूफान से एक पीपल का पेड़ ऑटो पर गिर गया। जिससे वाहन में सवार जलवन गांव के दो लोगों की दबकर मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया। ऑटो की बॉडी को काटकर वाहन में फंसे मृतकों व घायलों को निकाला। स्थानीय लोगों के मदद से घायलो को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वही मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में जलवन निवासी जितेन्द्र सिंह और नगीना भुईयां शामिल हैं। वही सहार गांव में एक घर में बेटी की बारात आनी थी। तेज आंधी तूफान से पंडाल गिर गया और उसमें दबकर तीन महिलाएं घायल हो गई।


टैग्स