ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

औरंगाबाद में बड़ा हादसा: पुल पार करने के दौरान बाइक सवार 5 लोग नदी में गिरे

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कॉजवे ब्रिज पार करने के दौरान एक बाइक बटाने नदी में गिर गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। नदी में गिरने के बाद

औरंगाबाद में बड़ा हादसा: पुल पार करने के दौरान बाइक सवार 5 लोग नदी में गिरे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कॉजवे ब्रिज पार करने के दौरान एक बाइक बटाने नदी में गिर गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। नदी में गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह 3 लोगों की जान बचा ली लेकिन दो का पता नहीं चल पा रहा है। दोनों का रेस्क्यू जारी है। 


अंधेरा रहने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। घटना अंबा थाना क्षेत्र के देव पथ स्थित बटाने नदी पर बने कॉजवे पुल की है। जहां ब्रिज को पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर एक बाइक नदी में गिर गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। जो नदी के तेज धार में बह गये। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह तीन लोगों की जान बचाई गयी लेकिन दो नदी में समा गये हैं उनकी खोजबीन जारी है। 


बताया जाता है कि बाइक पर एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जाते हैं। देव प्रखंड का रफीगंज दधपि गांव के सभी रहने वाले है। अंबा की ओर से सभी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। संतोष पाल, शीला देवी और 3 साल की अभियान की जान लोगों ने बचा लिया लेकिन प्रियंका देवी और सत्यम नामक बच्चा अभी भी नदी में है।


जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और नदी में डूबे एक महिला और एक बच्चे को निकालने का प्रयास जारी है. 

टैग्स