ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दबने से एक महिला की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Aurangabad: औरंगाबाद के देव में अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया है । अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान भीड़ में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से

औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दबने से एक महिला की मौत, बेटी की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Aurangabad: औरंगाबाद के देव में अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया है । अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान भीड़ में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह जीवन और मौत से जूझ रही है।


हालांकि, वह भीड़ में मंदिर पर दबी या तालाब पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इतना स्पष्ट है कि उसकी मौत भीड़ में दबने से हुई है। मृतक 39 वर्षीय महिला मीरा देवी भोजपुर जिले के बिहिया थाना के इंग्लिशपुर गांव निवासी राम किशोर सिंह की पत्नी थी। इस घटना में महिला की बेटी खुशी कुमारी (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। उसका इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रही है।अर्घ्य देने सूर्यकुंड तालाब दोनों मां-बेटी गयी थी।


मृतका के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि उसकी मां छठ व्रती थी। हम सभी घर से देव पहुंचे थे। दो किलोमीटर पहले ही हमारी गाड़ी रोक दी गई थी। वहां गाड़ी के पास ही रूके हुए थे। मां और बहन अन्य परिजनों के साथ अर्घ्य देने के लिए सूर्यकुंड तालाब गई थी, लेकिन देर तक वह वापस नहीं लौटी।


शाम में सिर्फ पिता घर पहुंचे। उनसे जब पूछा गया तब उन्होंने बताया मां उधर ही घूम रही है। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। फिर देव सरकारी अस्पताल में जाने पर कहा गया कि औरंगाबाद जाइए | औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुँचने पर उसने मां और बहन की शिनाख्त की।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता