ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD: औरंगाबाद में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना खुर्द थाना क्षेत्र में नरारी की है जहां मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरद

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना खुर्द थाना क्षेत्र में नरारी की है जहां  मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर कंकेर लौट रहे थे। इसी दौरान नरारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल डाला। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीसरे घायल युवक को इलाज के लिए बारूण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वही ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुट गयी है। 


मृतकों की बड़ेम ओपी क्षेत्र के कंकेर गांव निवासी सुशील राजवंशी (22वर्ष), प्रेमचंद बैठा (18वर्ष) और सनोज राजवंशी(20वर्ष) शामिल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बाइक से किसी काम के सिलसिले में बारुण गये हुए थे। वहां से काम निपटाने के बाद वे अपने घर कंकेर लौट रहे थे। इसी दौरान नरारी के पास  एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला जिससे उनकी मौत हो गई।                            

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता